यमुना एक्सप्रेसवे से जा रहे हों तो ध्यान दें, अब टॉप स्‍पीड 100 की जगह होगी 75

By: Pinki Tue, 15 Dec 2020 10:09:07

यमुना एक्सप्रेसवे से जा रहे हों तो ध्यान दें, अब टॉप स्‍पीड 100 की जगह होगी 75

कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसों की आशंका को देखते हुए वाहनों की अधिकतम गति सीमा को कम किया गया है। इस एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम रफ्तार 75 किलोमीटर/घंटा रहेगी। पहले यह 100 किलोमीटर/घंटा थी। भारी वाहन भी 80 के बजाय अब 60 किमी।/घंटे की रफ्तार से ही चल सकेंगे। यह नियम 15 फरवरी तक लागू किए गए है। निर्धारित की गई अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एक्सप्रेस-वे के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर फॉग लाइट भी लगेंगी। अथॉरिटी के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे पर हादसों की आशंका रहती है। इसे देखते हुए वाहनों की अधिकतम गति सीमा को कम किया गया है। वीकऐंड पर ज्यादा वाहनों को देखते हुए टोल बूथ बढ़ाए जाएंगे। यमुना अथॉरिटी ने एक्सप्रेस-वे का संचालन देख रही जेपी इंफ्राटेक और पुलिस को स्पीड से जुड़े नए नियम का पालन कराने को कहा है।

चेतावनी के लिए एंट्री-एग्जिट पर पर्चे बांटेंगे

एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा तक जगह-जगह पर गति सीमा बताते बोर्ड लगेंगे। एक्सप्रेस-वे के एंट्री और एग्जिट पॉइंट, टोल प्लाजा और हाइवे के किनारे बनी सुविधाओं पर वाहन चालकों कों इस बारे में पर्चे भी बांटे जाएंगे। हर टोल प्लाजा पर गति सीमा और कोहरे के दौरान सावधानी बरतने के लिए अनाउंसमेंट होंगे। एफएम रेडियो पर भी संदेश प्रसारित किए जाएंगे। एक्सप्रेस-वे के किनारे नए रिफ्लेकिटव टेप लगेंगे।

बता दे, घने कोहरे के कारण ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे और पेरीफेरल्स पर कई हादसे हुए हैं। 50 से अधिक वाहन हादसे का शिकार हो चुके हैं। इन हादसों में कई लोगों की जान गई है, जबकि करीब 25 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। इसे देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने ये बड़ा फैसला लिया है।

ये भी पढ़े :

# किसान आंदोलन: ठंड के बढ़ते ही बदला लंगरों का मेन्यू, बांटे जा रहे हैं बादाम, मगज, मेथी और तिल के लड्डू

# ब्रिटेन में मिला कोरोना वायरस का 'नया प्रकार', बुधवार से फिर सख्त लॉकडाउन का ऐलान

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com